उत्तराखंड : यहां सड़क हादसे में 12 लोगों की दर्दनाक मौत, सीएम ने की आर्थिक सहायता की घोषणा

ख़बर शेयर करें 👉

चमोली जिले के जोशीमठ ब्लॉक की उर्गम-पल्ला जखोला मोटर मार्ग पर देर शाम एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हुआ है। वाहन में 14 लोग सवार बताए जा रहे हैं। जिलाधिकारी हिमांशु खुराना, पुलिस अधीक्षक प्रमेन्द्र डोबाल सहित एसडीआरएफ, एनडीआरएफ, पुलिस व प्रशासन की टीम घटना स्थल पर पहुंच चुकी है। एसडीआरएफ द्वारा रेस्क्यू कार्य चल रहा है।

जानकारी के अनुसार वाहन किमाण गांव की तरफ जा रहा था जो दुर्गनाग्रस्त हो गया। वाहन में आसपास गांव के लोग सवार थे। बता दें कि यह सड़क अभी निर्माणाधीन है। 12 लोगों की मौत की खबर समाने आ रही है, जिसमे दस पुरुष और दो महिला हैं, वहीं घायल लोगों का उपचार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है।

हादसे में मृतकों एवं घायलों की सूची प्रशासन द्वारा जारी कर दी गई है। दर्दनाक हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चमोली के जोशीमठ तहसील अन्तर्गत उर्गम पला जखोला मार्ग पर वाहन दुर्घटना पर शोक व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने जिलाधिकारी चमोली से फोन पर बात कर तेजी से राहत व बचाव कार्य संचालित करने के निर्देश दिये। मुख्यमंत्री ने मृतकों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपए आर्थिक सहायता देने का ऐलान भी किया है।

मृतकों की सूची:-
1-दलीप सिंह चौहान पुत्र धन सिंह ,उछ ग्वाड 51
2- सिताब सिंह चौहान पुत्र उपरोक्त 61
3-सुबोध सिंह पुत्र प्रेम सिंह ,किमाणा 27
4- विक्रम सिंह पुत्र मंगल ,कलकोट 43
5-कश्मीरा देवी पत्नी जीतपाल ,किमाणा 46
6 लक्ष्मण सिंह पुत्र बचन सिंह 37 कलकोट मिसिंग
7-ताजवर सिंह पुत्र नैन सिंह 46 डुमक
8-राजेश्वरी पत्नी ताजवर 43 डुमक
9 गजेंद्र सिंह पुत्र शेर सिंह उम्र 50 ग्राम जखोल
10- रणजीत सिंह पुत्र अमर सिंह ग्राम पल्ला 70
11-गब्बर सिंह पुत्र नैन सिंह उम्र 70 सुभाई
12–शिव सिंह पुत्र मलख सिंह उम्र 60 कलकोट

घायल : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ल्यारी थैना
1-अजीत यादव पुत्र भारत सिंह इलाहाबाद
2-रोहित प्रजापति पुत्र जसवीर सिंह ,हापुड
3- महावीर सिंह पुत्र शेर सिंह 38

स्वस्थ
1- हेमन्त चौहान पुत्र जवाहर कलकोट 20
2- जीतपाल पुत्र हरिसिंह 50 किमाणा