कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने दिया इस्तीफा, सीएम धामी ने राज्यपाल को भेजा त्यागपत्र
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने शुक्रवार को अपने मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री आवास पहुंचकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात की और अपना त्यागपत्र सौंपा। मुख्यमंत्री ने अग्रवाल का इस्तीफा स्वीकार करते हुए इसे आगे की कार्रवाई के लिए राज्यपाल को भेज दिया है।
प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद धामी मंत्रिमंडल में अब एक और कुर्सी खाली हो गई है। इससे पहले भी धामी कैबिनेट में चार कुर्सियां खाली थीं, जिससे अब मंत्रिमंडल में बड़े फेरबदल की अटकलें तेज हो गई हैं। प्रेमचंद अग्रवाल ने इस्तीफे के पीछे व्यक्तिगत कारणों का हवाला दिया है। वहीं, इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत