उत्तराखंड: यहां सरकारी स्कूल में नौवीं की छात्रा निकली गर्भवती, 12वीं के छात्र पर दुष्कर्म का लगाया आरोप।”

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी के एक सरकारी स्कूल में 9वीं कक्षा की छात्रा के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी 12वीं का छात्र एक साल तक छात्रा का शोषण करता रहा। जब पीड़िता छह माह की गर्भवती हो गई, तब यह मामला उजागर हुआ। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

बहला-फुसलाकर बनाता रहा शारीरिक संबंध

एसएसपी अजय सिंह के मुताबिक, पीड़िता के पिता ने बताया कि उनकी 15 वर्षीय बेटी सरकारी स्कूल में पढ़ती है। उसी स्कूल में 12वीं कक्षा का एक छात्र उसे बहला-फुसलाकर अपने साथ ले जाता था और लगातार दुष्कर्म करता रहा। जब छात्रा की तबीयत बिगड़ी और चिकित्सकीय जांच हुई, तब पता चला कि वह छह महीने की गर्भवती है।

परिजनों ने की शिकायत, आरोपी के खिलाफ केस दर्ज

परिजनों को जैसे ही घटना का पता चला, उन्होंने तुरंत पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। एसएसपी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी छात्र के खिलाफ दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad