कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने मंत्रिमंडल से दिया इस्तीफा, क्या कहा..देखें वीडियो
देहरादून। उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। रविवार को आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा कि उनके खिलाफ प्रदेश में जो वातावरण बनाया गया है, उससे उन्हें गहरा कष्ट पहुंचा है। उन्होंने खुद को टारगेट किए जाने का आरोप लगाया।
प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा, “मैंने एक आंदोलनकारी के रूप में संघर्ष किया है। मुजफ्फरनगर कांड के दौरान मैं अकेला ट्रक में बैठकर गया था। जिसने उत्तराखंड के निर्माण में लाठियां खाई और अहम भूमिका निभाई, आज उसी को निशाना बनाया जा रहा है।”
उन्होंने कहा कि उनकी बातों को तोड़-मरोड़कर पेश किया जा रहा है। हालांकि, उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व की सराहना करते हुए कहा कि सरकार बहुत अच्छा काम कर रही है। इस्तीफे के बाद राजनीतिक गलियारों में हलचल तेज हो गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत