चमोली हादसा: एम्स में भर्ती 11 झुलसे पीड़ितों में से 9 को मिली छुट्टी, 2 की हालत अभी भी गंभीर
देहरादून। चमोली हादसे में झुलसे नौ लोगों को एम्स मे छुट्टी दे दी गई है। हालांकि अभी दो लोगों का यहां उपचार चल रहा है। सभी को अस्पताल से घर पहुंचाने की व्यवस्था प्रशासन की ओर से की गई है।
बुधवार को चमोली में हुए हादसे में करंट लगने से झुलसे छह लोगों को हेली एंबुलेंस के माध्यम से एम्स लाया गया था। सभी को यहां ट्रामा सेंटर में भर्ती किया गया था। हादसे में झुलसे पांच अन्य मरीजों को अगले दिन बृहस्पतिवार को हेली एंबुलेंस के जरिये ही एम्स लाया गया था। स्थिति में सुधार होने पर एम्स प्रशासन ने अभिषेक पाल, पवन सिह राठौर, जयदीप, धीरेंद्र रावत, सुभाष खत्री, नरेंद्र, आनंद, रामचंद और महेश को उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
एम्स के ट्रामा सर्जन डाॅ. नीरज कुमार ने बताया कि डिस्चार्ज किए गए सभी झुलसे पीड़ितों अब खतरे से बाहर हैं और स्थिति सामान्य होने पर ही उन्हें अस्पताल से छुट्टी दी गयी है। मरीजों को अस्पताल से घर पहुंचाने की पूरी व्यवस्था जिला प्रशासन द्वार की गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश