देहरादून(बड़ी खबर) : उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष राकेश कुमार ने दिया इस्तीफा
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष डॉ राकेश कुमार ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है सूत्रों के मुताबिक उन्होंने अपना इस्तीफा शासन को भेजा है राकेश कुमार करीब डेढ़ वर्ष तक उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष रहे है।
लोक सेवा आयोग की कार्यप्रणाली और व्यवस्था को सुधारने में काफी हद तक उन्हें सफलता भी मिली बीते दिनों जब राज सरकार के सामने पेपर लीक और तमाम समस्याएं सामने आई उस समय राज्य सरकार ने राकेश कुमार को यह अहम जिम्मेदारी सौंपी थी इसकी वजह भी साफ नहीं हो सकी है।
आपको बतादें कि, राकेश कुमार का उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के अध्यक्ष के रूप में कार्यकाल छह वर्ष के लिए था। लेकिन उन्होंने मात्र डेढ़ साल में ही अपने पद से इस्तीफा दे दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत