देहरादून: सीएम धामी ने इस मामले में दिए CBCID जांच के आदेश, जानिए क्या हैं मामला
देहरादून। रुड़की के बेलड़ा गांव में 11 जून को एक अनुसूचित जाति के युवक की मौत और इसके बाद हुए बवाल की सरकार ने सीबीसीआईडी जांच कराने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसके आदेश दिए हैं। अब इस मामले की जांच सीबीसीआईडी करेगी और युवक की मौत के राज से पर्दा उठाएगी।
हरिद्वार जिले की रुड़की सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र स्थित बेलड़ा गांव निवासी पंकज का शव 11 जून की रात को गांव के पास सड़क पर संदिग्ध हालत में मिला था। इस मामले में ग्रामीणों ने हत्या की आशंका जताते हुए कोतवाली का घेराव किया था तथा एक नामजद के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने इसे हादसा माना। इस पर ग्रामीणों ने पुलिस पर मामले को दबाने का आरोप लगाते हुए कोतवाली का घेराव किया था। इसके बाद शव लेकर कोतवाली आ रहे ग्रामीणों से पुलिस की जमकर नोकझोंक और हाथापाई हुई थी।
गांव पहुंची पुलिस और ग्रामीणों के बीच भी विवाद हुआ था। इसमें दो इंस्पेक्टर भी घायल हुए। पुलिस ने इस प्रकरण में कई ग्रामीणों पर मुकदमा भी दर्ज किया। यह मामला धीरे-धीरे तूल पकडने लगा और इसने राजनीतिक रंग ले लिया। इस मामले को लेकर विपक्ष ने सरकार पर कई आरोप भी लगाए और कार्रवाई न करने की बात कही थी।
इस मामले में मृतक के स्वजन सरकार से लगातार उच्चस्तरीय जांच की मांग भी कर रहे थे। उन्होंने मुख्यमंत्री से भी भेंट की थी। उनका कहना था कि मामले की जांच स्थानीय पुलिस से न कराकर इसकी उच्च स्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जाए। मुख्यमंत्री ने उन्हें आश्वासन भी दिया था। अब मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस प्रकरण की जांच सीबीसीआईडी को देने के आदेश जारी कर दिए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क