देहरादून: धामी कैबिनेट की बैठक समाप्त, समान नागरिक संहिता नियमावली को दी मंजूरी
देहरादून। उत्तराखंड कैबिनेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सोमवार को हुई बैठक में राज्य में समान नागरिक संहिता (UCC) के लिए नियमावली को मंजूरी दे दी।
UCC की नियमावली पर लगाई धामी कैबिनेट ने मुहर
धर्म और जाति के भेदभाव को खत्म करेगा UCC
UCC की नियमावली पर लगाई धामी कैबिनेट ने मुहर
धामी सरकार की आज की कैबिनेट बैठक नए साल की पहली कैबिनेट बैठक है. इस बैठक में धामी सरकार ने उत्तराखंडवासियों को बड़ी सौगात दी है. धामी सरकार की कैबिनेट में यूसीसी नियामवली को मंजूरी दे दी गई है. बैठक में कुल 11 प्रस्तावों पर विचार हुआ, जिसमें यूसीसी को मंजूरी मिलना प्रमुख है।
धर्म और जाति के भेदभाव को खत्म करेगा UCC
यूसीसी का उद्देश्य राज्य में सभी नागरिकों के लिए समान कानून लागू करना है, जिससे धर्म, जाति, समुदाय या लिंग के आधार पर भेदभाव को समाप्त किया जा सके. धामी सरकार का ये निर्णय राज्य के नागरिकों के बीच समानता सुनिश्चित करने के दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत