देहरादून: धामी कैबिनेट बैठक आज, इन महत्त्वपूर्ण प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
देहरादून। उत्तराखंड में सीएम धामी के दिल्ली दौरे से लौटने के बाद तीन अगस्त यानि गुरूवार को कैबिनेट बैठक होने वाली है। बताया जा रहा है कि धामी मंत्रिमंडल की बैठक तीन अगस्त को राज्य सचिवालय में शाम चार बजे से होगी। इस बैठक में कई बड़े फैसले हो सकते हैं। सीएम के दिल्ली दौरे से आने के बाद हो रही इस बैठक पर सबकी निगाहें टिकी हैं।
मिली जानकारी के अनुसार पिछले दिनों उत्तराखंड पुलिस में सिपाही के पदों में कटौती की गई थी और करीब 3 हजार 500 पद सिपाही के कम किए गए हैं। ये मामला कैबिनेट में आने वाला है। इस कमी को पूरा करने के लिए खास प्रस्ताव तैयार किया गया है।
बताया जा रहा है कि आज होने वाली कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव को कैबिनेट के समक्ष चर्चा के लिए लाया जाएगा। कैबिनेट की मुहर लगने के बाद राज्य के कई पीपीएस सर्विस के अफसर से लेकर इंस्पेक्टर को भी इसका लाभ मिलेगा।
वहीं बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में होने वाली बैठक में ड्रोन पॉलिसी, एमएसएमई की नीति समेत राजस्व, कार्मिक, पर्यटन, शिक्षा विभाग से जुड़े प्रस्ताव आ सकते है। जिस पर सबकी निगाहें टिकी है। गौरतलब है कि पहले यह बैठक 24 जुलाई को प्रस्तावित थी। लेकिन मुख्यमंत्री के नई दिल्ली प्रवास के चलते बैठक को स्थगित कर दिया गया था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल
दिल्ली में उत्तराखंड की लेखिका डॉ. कविता पांडेय की पुस्तक ‘अदम्या-असीम की ओर’ पर साहित्यिक परिचर्चा, शब्दों की शक्ति और कहानी कहने की कला पर हुआ मंथन
आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क