देहरादून: पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के घर पहुंची सीबीआई, दिया नोटिस
देहरादून। बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले में नोटिस देने सीबीआई की एक टीम पूर्व सीएम हरीश रावत के घर पहुंची। हालांकि वह उस वक्त घर पर मौजूद नहीं थे। इस बात की जानकारी खुद हरीश रावत ने भी सोशल मीडिया पर शेयर की। उन्होंने कहा कि जिस वक्त सीबीआई मेरे घर नोटिस लेकर पहुंची, उस वक्त मै घर पर नहीं था।
फेसबुक पर पोस्ट करते हुए उन्होंने कहा, ‘दोस्तो सीबीआई के नोटिस के संबंध में मैंने आपसे कहा था कि मैं पूरा सहयोग करूंगा! क्योंकि ज्यों-ज्यों जांच आगे बढ़ेगी, न्यायालय के विभिन्न स्तरों पर तर्क-वितर्क आएंगे, जो हमारे ऊपर आरोप लगे हैं और भाजपा ने जिस तरीके से उन आरोपों को दुष्प्रचारित किया है, एक भ्रम पैदा किया है।
मेरे सार्वजनिक जीवन के हित में है कि वो बातें, पूरी स्थितियां उत्तराखंड और देश के लोगों के सामने स्पष्ट हों। मगर सीबीआई इतनी जल्दी में है कि आज सुबह जब मैं कुछ दोस्तों को ईद की मुबारकबाद देने गया था तो उस दौरान मेरे घर पर नोटिस लेकर पहुंच गए,। मैं घर पर था नहीं। फिर मैंने निश्चय किया है कि मैं उनको खुद आमंत्रित करूं कि आएं और चाहें तो आज अर्थात 29 जून को ही मुझे नोटिस सर्व कर दें।
आपको बता दें कि 2016 मेे उत्तराखंड की राजनीति में भूचाल लाने वाले बहुचर्चित स्टिंग ऑपरेशन मामले मेे ने बीते शुक्रवार 22 जून को सीबीआई कोर्ट ने पूर्व सीएम हरीश रावत,हरक सिंह रावत,कांग्रेस विधायक मदन सिंह बिष्ट और निर्दलीय विधायक उमेश कुमार को नोटिस भेजा था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत