देहरादून : होटल में चल रहा था जिस्मफरोशी का धंधा, पुलिस ने की छापेमारी, संचालक गिरफ्तार, होटल सीज
देहरादून। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट और पुलिस की संयुक्त टीम ने हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के पास एक होटल में चल रहे देह व्यापार के धंधे का भंडाफोड़ कर होटल मालिक को गिरफ्तार किया है। वहीं मौके से एक पीड़ित महिला को रेस्क्यू किया गया।
पुलिस टीम ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की है। वहीं होटल को भी सील कर दिया है। AHTU के इंचार्ज SI मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि, उन्हें एक लीड मिली थी कि, कुछ होटलों में देह व्यापार का धंधा चल रहा है।
सूचना के आधार पर पुलिस की टीम ने हरिद्वार बायपास फ्लाईओवर के नीचे होटल लीला में दबिश दी। जहां होटल का संचालक भरत सिंह निवासी विष्णु विहार निकट रेलवे क्रॉसिंग को एक महिला के साथ संदिग्ध हालत में पकड़ा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत