देहरादून: प्रदेश में भू कानून को लेकर धामी सरकार का बड़ा फैसला,….ये आदेश जारी
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। भू-कानून को लेकर मुख्यमंत्री पुष्कर धामी ने पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।
सीएम धामी ने शुक्रवार को भू-कानून को लेकर बड़ा फैसला लिया है। सीएम ने भू-कानून को लेकर पांच सदस्यों की कमेटी का गठन किया है। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है। जबकि प्रमुख सचिव न्याय विभाग को सदस्य बनाया गया है। वहीं सचिव राजस्व विभाग उत्तराखंड को भी सदस्य बनाया गया है।
जबकि सचिव सामान्य प्रशासन उत्तराखंड को भी सदस्य बनाया गया है। वहीं जगदीश कांडपाल अपर सचिव मुख्यमंत्री को सदस्य बनाया गया है। बता दें उत्तर प्रदेश जमींदारी विनाश और भूमि व्यवस्था अधिनियम 1950 में संशोधन के अध्ययन परीक्षण के लिए समिति का गठन किया गया है। समिति को भू कानून समिति का नाम दिया गया है।
बता दें भू कानून पर भगदड़ और 24 दिसंबर को देहरादून में महारैली के आयोजन को देखते हुए सरकार ने पांच सदस्यों की कमेटी का गठन कर दिया है। 24 दिसंबर को होने वाली इस रैली में बड़ी संख्या में लोगों के एकत्रित होने की आशंका थी। जिसके चलते आनन-फानन ने सीएम धामी ने कमेटी का गठन किया।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण