देहरादून: यहां महसूस हुए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 3.1 मापी गई तीव्रता
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में रविवार देर रात भूकंप के झटके रिकॉर्ड किए गए। जिला प्रशासन की ओर से जारी की गई जानकारी के मुताबिक भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.1 मैग्निट्यूट मापी गई है। यह छोटी श्रेणी का भूकंप है और संभवतः बहुत कम लोगों ने इसे महसूस किया होगा।
जिला प्रशासन की ओर से यह जानकारी नेशनल सेंटर फॉर सिस्मोलॉजी के हवाले से जारी की गई है। जिसमें बताया गया है कि भूकंप करीब 05 किलोमीटर की गहराई में आया है और इसका केंद्र रामगढ़ रेंज के पास बताया जा रहा है। एसडीआरएफ कंट्रोल रूम ने भूकंप के बाद की स्थिति सामान्य बताई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल