बड़ी खबर; उत्तराखंड में अब ये अधिकारी भी लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में अब अनुशासन को लेकर सख्ती बरती जाएगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि एक मई से सचिवालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी। यह नियम भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS), पीसीएस, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा के साथ-साथ आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगे कर्मचारियों पर भी लागू होगा।

यह भी पढ़ें 👉  Breking : जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में पर्यटकों पर आतंकी हमला, 27 की मौत, 20 घायल; इस आतंकी संगठन ने ली जिम्मेदारी

सचिवालय में बायोमीट्रिक उपस्थिति का आदेश पहले भी मई 2017 में जारी किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इसका पालन ढीला होता गया। अब इसे दोबारा सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार, सभी को प्रतिदिन तय समय के भीतर बायोमीट्रिक के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल: यहां खून से लथपथ मिला युवक का शव, बाइक हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस

सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तय समय पर कार्यालय न पहुंचने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे कार्य संस्कृति में सुधार होगा और कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।