बड़ी खबर; उत्तराखंड में अब ये अधिकारी भी लगाएंगे बायोमीट्रिक हाजिरी, मुख्य सचिव ने जारी किए आदेश
देहरादून। उत्तराखंड सचिवालय में अब अनुशासन को लेकर सख्ती बरती जाएगी। मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन ने मंगलवार को आदेश जारी करते हुए स्पष्ट किया कि एक मई से सचिवालय में कार्यरत सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए बायोमीट्रिक हाजिरी अनिवार्य होगी। यह नियम भारतीय प्रशासनिक सेवा (IAS), भारतीय पुलिस सेवा (IPS), भारतीय वन सेवा (IFS), पीसीएस, न्यायिक सेवा, सचिवालय सेवा, वित्त सेवा के साथ-साथ आउटसोर्सिंग के माध्यम से लगे कर्मचारियों पर भी लागू होगा।
सचिवालय में बायोमीट्रिक उपस्थिति का आदेश पहले भी मई 2017 में जारी किया गया था, लेकिन धीरे-धीरे इसका पालन ढीला होता गया। अब इसे दोबारा सख्ती से लागू करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य सचिव के आदेश के अनुसार, सभी को प्रतिदिन तय समय के भीतर बायोमीट्रिक के माध्यम से अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी।
सूत्रों के मुताबिक, हाल ही में कई अधिकारियों और कर्मचारियों के तय समय पर कार्यालय न पहुंचने की शिकायतें मिली थीं, जिसके बाद यह कदम उठाया गया है। सरकार का मानना है कि इससे कार्य संस्कृति में सुधार होगा और कार्यालयी कार्यों में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत