Uttarakhand: दो पूर्व IPS सहित इन पूर्व अधिकारियो को सरकार ने दी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी…
देहरादून। दो पूर्व IPS सहित इन पूर्व अधिकारियो को सरकार ने महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी है। सेवानिवृत्त आईपीएस पुष्पक ज्योति बने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण के सदस्य देहरादून जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सेवानिवृत्त अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी को सदस्य बनाया गया।
सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी पुष्पक ज्योति को शासन ने राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सदस्य मनोनीत किया है। उनके साथ सेवानिवृत्त आईपीएस अजय जोशी और वरिष्ठ अधिवक्ता मोहन चंद तिवारी को भी सदस्य बनाया गया है।
इनके अलावा देहरादून और हल्द्वानी के जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में भी नए सदस्य बनाए गए हैं।
देहरादून जिला पुलिस शिकायत प्राधिकरण में सेवानिवृत्त अपर सचिव सुमन सिंह वल्दिया और सेवानिवृत्त प्रधानाचार्य कुसुम रानी नैथानी को सदस्य बनाया गया।
हल्द्वानी में सेवानिवृत्त पुलिस उपाधीक्षक निदेश चंद तिवारी को सदस्य बनाया गया है। सदस्यों के मनोनयन से संबंधित आदेश गृह विभाग ने गत 12 मार्च को जारी किया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल