उत्तराखंड परिवहन विभाग में बड़ा फेरबदल, देहरादून-हल्द्वानी के आरटीओ बदले
देहरादून। उत्तराखंड परिवहन विभाग में लंबे समय से अटके तबादलों पर आखिरकार मुहर लग गई है। विभाग ने कई अहम पदों पर अधिकारियों का स्थानांतरण कर दिया है, जिससे प्रशासनिक हलचल तेज हो गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरटीओ हल्द्वानी संदीप सैनी को देहरादून स्थानांतरित करते हुए आरटीओ प्रशासन की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, देहरादून में आरटीओ पद पर तैनात रहे सुनील शर्मा को हल्द्वानी आरटीओ बनाया गया है।
इसके अलावा देहरादून में प्रवर्तन का कार्य देख रहे अरविंद पांडे को परिवहन मुख्यालय भेजा गया है। उनके स्थान पर मुख्यालय से अनीता चमोला को राजधानी देहरादून में प्रवर्तन का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
परिवहन विभाग में इन तबादलों को प्रशासनिक संतुलन और कार्यकुशलता बढ़ाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। इन बदलावों का सीधा असर विभागीय कामकाज की गति और पारदर्शिता पर देखने को मिल सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिन्दुखत्ता राजस्व ग्राम की अधिसूचना: सवा दो साल का इंतजार, 22वें दिन की पदयात्रा में आर-पार की तैयारी
बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,…VIDEO
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश