पेट दर्द की शिकायत पर लड़की को अस्पताल लेकर गए घरवाले तो सामने आया पड़ोसी का घिनौना सच, गिरफ्तार
देहरादून। पेट में दर्द की शिकायत पर अस्पताल लाई गई नाबालिग ने बच्चे को जन्म दिया। पीड़ित से पूछताछ के आधार पर पुलिस ने दुष्कर्म के आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित युवक पीड़िता के पड़ोस में रहता है और उसके परिवार से उसकी जान-पहचान भी है।
शहर कोतवाल विद्या भूषण नेगी ने बताया कि क्षेत्र की एक नाबालिग ने पेट में दर्द होने की शिकायत बताई थी, जिसके बाद उसके स्वजन उसे अस्पताल लेकर गए। चिकित्सकों ने जब उसका चेकअप किया तो पता चला कि वह गर्भवती है। पीड़िता को पेट दर्द होने पर लेबर रूम में ले जाया गया, जहां उसने बच्चे को जन्म दिया। इसकी सूचना जब शहर कोतवाली पुलिस को मिली तो टीम मौके पर पहुंची।
इस दौरान पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में एक युवक रहता है, जिसका उनके घर आना-जाना लगा रहता था। वह डरा धमकाकर उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। मुंह खोलने पर उसे जान से मारने की धमकी देता था। जांच के बाद पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में 10 हजार स्ट्रीट लाइट खरीदेगा नगर निगम, बोर्ड बैठक में 18 प्रस्तावों पर लगी मुहर; ग्रामीण क्षेत्रों को टैक्स में राहत
आज का राशिफल 2 नवंबर 2026: मेष से मीन तक 12 राशियों का दिन कैसा रहेगा? जानें करियर, कारोबार, धन और परिवार का हाल
ग्राफिक एरा हल्द्वानी में ‘इनोविस्टा 2026’ का भव्य समापन: गूगल, जेपी मॉर्गन और ग्लोबल लॉजिक के दिग्गजों की मौजूदगी में छात्रों ने बिखेरा जलवा
आज से बदल गए ये 7 बड़े नियम, गैस सिलेंडर से लेकर मोबाइल कॉल तक जानें क्या-क्या बदला?
आज का राशिफल 1 नवंबर 2026: रविवार को मेष से मीन तक इन 12 राशियों का कैसा रहेगा दिन? जानें करियर, कारोबार और धन का हाल