रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर काठगोदाम से चलने वाली ट्रेन तीन दिन रहेगी निरस्त….
रेलवे से एक और बड़ी खबर आ रही है मुरादाबाद मंडल के मुरादाबाद सहारनपुर रेलखंड में चकराजमल स्टेशन पर मरम्मत एवं विकास कार्य के चलते 20 सितंबर से 23 सितंबर तक नान इंटरलॉकिंग कार्य के कारण कई ट्रेनों को रद्द किया जा रहा है। जिससे रेल यात्री को परेशानी हो सकती है।
खबरों के अनुसार काठगोदाम से देहरादून तक जाने वाली जनशताब्दी 12092 काठगोदाम देहरादून जनशताब्दी एक्सप्रेस इंटरलॉकिंग के चलते 20 सितंबर 22 सितंबर तथा 23 सितंबर को रद्द कर दी गई है, जिसके कारण वह ट्रेन देहरादून से भी नहीं चल सकेगी। इसके अलावा 04360 ऋषिकेश चंदौसी ट्रेन को भी 19 सितंबर से 23 सितंबर तक रद्द कर दिया गया है। साथ ही गाड़ी संख्या 04301 मुरादाबाद सहारनपुर मेमू ट्रेन को भी 20 सितंबर से 24 सितंबर तक तथा गाड़ी संख्या 04302 सहारनपुर मुरादाबाद मेमो 19 सितंबर से 23 सितंबर तक निरस्त रहेंगी। जिससे रेल यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक