Ukpsc : आयोग ने अब इस परीक्षा को किया निरस्त, दोबारा होगी आयोजित
देहरादून। उत्तराखंड में भर्ती परीक्षाओं के आयोजन के बाद घोटाला सामने आने के बाद से ही परीक्षा निरस्त करना अब राज्य की नियति बन गया है. देहरादून उत्तराखंड राज्य लोक सेवा आयोग ने जेई की परीक्षा को रद्द कर दिया है। अब इस भर्ती के लिए नए सिरे से विज्ञापन अप्रैल में जारी होगा, जिसमें इंटरव्यू नहीं होंगे. नए सिरे से एग्जाम कराने को लेकर राज्य लोक सेवा आयोग ने तैयारी शुरू कर दी है. एसआईटी की जांच रिपोर्ट में परीक्षा में नकल की पुष्टि होने के बाद शासन ने ये निर्णय किया।
उत्तराखंड लोक सेवा आयोग के प्रभारी सचिव अवधेश कुमार की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए गए हैं. आयोग के प्रभारी सचिव की ओर से जारी सूचना के मुताबिक, आयोग अब अप्रैल के दूसरे सप्ताह में सम्मिलित राज्य कनिष्ठ अभियंता सेवा परीक्षा का नया विज्ञापन जारी करेगा. चूंकि राज्य सरकार अब इस पद पर इंटरव्यू की व्यवस्था को खत्म कर चुकी है, लिहाजा दोबारा भर्ती में अब केवल लिखित परीक्षा ही होगी. इस भर्ती की परीक्षा अगस्त के अंतिम सप्ताह में कराने की योजना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत