UKSSSC : वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी,……ऐसे करें डाउनलोड

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। ये परीक्षा 11 जून 2023 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक आयोजित की जाएगी। परीक्षा आठ जिलों के 139 केंद्रों पर होगी, जिसमें 51,961 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

दरसअल, आयोग ने पूर्व में यह परीक्षा सेंधमारी की शिकायत मिलने के बाद रद्द की गई थी। अब यह परीक्षा 11 जून को दोबारा होने जा रही है। जिन उम्मीदवारों ने वन दरोगा पद के लिए आवेदन किया है, वे नीचे दिए गए नियमों का पालन कर यहां दिए गए लिंक के माध्यम से UKSSSC वन दरोगा भर्ती परीक्षा के एडमिट कार्ड 2023 डाउनलोड कर सकते हैं।

  • ऐसे करें डाउनलोड
  • UKSSSC की आधिकारिक वेबसाइट https://recruitment.uksssconline.in/auth/get-admit-card पर जाएं या ऊपर दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
  • अब, पोर्टल पर लॉग इन करने के लिए वहां पूछे गए सभी विवरण भरें।
  • लॉग इन करने के बाद, “UKSSSC वन दरोगा एडमिट कार्ड 2023/UKSSSC रेस्ट इंस्पेक्टर एडमिट कार्ड 2023” डाउनलोड करने के लिए लिंक देखें।
  • एडमिट कार्ड आपकी स्क्रीन पर आ जाएगा।
  • पीडीएफ को सेव करने के लिए डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।
  • UKSSSC वैन दरोगा एडमिट कार्ड 2023 का प्रिंट आउट लें।

आयोग के सचिव एसएस रावत ने बताया कि परीक्षा केंद्र में एडमिट कार्ड संग रंगीन पासपोर्ट साइज दो फोटो, आधारकार्ड या फोटोयुक्त पहचानपत्र, काला बाल प्वाइंट पेन लेकर जाना होगा।
इसके अलावा पेंसिल, रबर, ब्लेड, कैलकुलेटर, लॉग टेबल, मोबाइल फोन, घड़ी, ब्लूटूथ आदि ले जाना प्रतिबंधित होगा।

परीक्षा केंद्र पर सुबह 9:30 बजे प्रवेश शुरू होंगे। 10:30 बजे के बाद किसी को भी परीक्षा केंद्र के भीतर प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
वहीं परीक्षा की तैयारियों के लिए पुलिस-प्रशासन के साथ की गई बैठक में आयोग ने परीक्षा केंद्रों के आसपास होटलों, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन पर निगरानी, परीक्षा केंद्रों में तलाशी के लिए पुरुष व महिला पुलिसकर्मियों की तैनाती, गोपनीय सामग्री की सुरक्षा, बायोमीट्रिक हाजिरी, जैमर आदि पर चर्चा की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad