UKSSSC की कल होने वाली स्नातक स्तरीय परीक्षा को लेकर बड़ा अपडेट
देहरादून। उत्तराखण्ड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने कल, 09 जुलाई 2023 को प्रातः 11.00 बजे से दोपहर 01.00 बजे तक विभिन्न विभागों के स्नातक स्तरीय पदों के लिए होने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षा को लेकर अपडेट जारी किया है।
आयोग के सचिव सुरेन्द्र सिंह रावत की ओर से जारी विज्ञप्ति में कहा गया है कि सामान्यतया आयोग द्वारा कराई जाने वाली लिखित प्रतियोगी परीक्षाओं में ओ०एम०आर० शीट में 10 अंकों के अनुक्रमांक अंकित करने की व्यवस्था होती है। आयोग द्वारा उक्त परीक्षा हेतु हरिद्वार जनपद में कांवड़ यात्रा के दृष्टिगत हरिद्वार जनपद के अधिकांश अभ्यर्थियों के परीक्षा केन्द्र देहरादून जनपद में बनाये गये है, जिससे देहरादून जनपद के परीक्षा केन्द्रों की संख्या एक सौ से अधिक हो गयी है।
इस कारण देहरादून जनपद के अभ्यर्थियों के अनुक्रमांक भी 11 अंकों के हो गये हैं। देहरादून जनपद के अभ्यर्थियों के 11 अंकों के अनुक्रमांक जारी होने के दृष्टिगत उन्हें लिखित परीक्षा के दौरान दो ओ०एम०आर० शीट्स उपलब्ध होंगी, जिसमें से अभ्यर्थियों द्वारा 10 अंकों की अनुक्रमांक वाली ओ०एम०आर० शीट का प्रयोग नहीं किया जाना है बल्कि उक्त ओ०एम०आर० शीट को निरस्त करते हुए कक्ष निरीक्षकों को उपलब्ध कराया जाना है। तथा 11 अंकों की अनुक्रमांक वाली ओ०एम०आर० शीट का प्रयोग किया जाना है। यह व्यवस्था केवल देहरादून जनपद के परीक्षा केन्द्रों में लागू होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत