उत्तराखंड : शिक्षा विभाग में 2364 पदों पर होगी भर्ती, स्थानीय बेरोजगारों को मिलेगा मौका
देहरादून। उत्तराखंड के शिक्षा विभाग में 2364 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी रखे जाएंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रामन की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। इस भर्ती में आउटसोर्सिंग के माध्यम से स्थानीय बेरोजगारों को सबसे पहला मौका मिलेगा।
दरअसल, स्कूलों में चतुर्थ श्रेणी के पदों पर होने वाली आउटसोर्स भर्ती में स्कूल के गांव के स्थानीय बेरोजगार को ही प्राथमिकता दी जाएगी। गांव से अभ्यर्थी न मिलने पर संबंधित स्कूल की न्याय पंचायत के बेरोजगार को पहला मौका दिया जाएगा। शिक्षा विभाग जल्द ही 2364 पदों पर भर्ती शुरू करने जा रहा है। प्रत्येक कर्मचारी को हर महीने 15 हजार रुपए मानदेय दिया जाएगा।
डीजी – शिक्षा बंशीधर तिवारी ने कहा कि आउटसोर्स एजेंसी के चयन की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें नियुक्ति का मानक तय कर दिया गया है। आउटसोर्स आधार पर विभिन्न शिक्षा कार्यालय में 334 पदों पर भर्ती की जानी है।
जबकि 2030 पद स्कूलों के लिए तय हैं। अधिकारियों के कार्यालयों में संबंधित ब्लॉक और जिले के बेरोजगार का चयन किया जाएगा।डीजी तिवारी ने बताया कि कर्मचारियों की संख्या का फार्मूला भी तय कर दिया गया है। एक हजार छात्र संख्या वाले 11 इंटर कालेज को तीन-तीन, 500 से 1000 छात्र संख्या वाले 62 स्कूलों को दो-दो और 500 से कम छात्र संख्या वाले 1108 इंटर कॉलेज में भी एक-एक कर्मचारी नियुक्त किया जाएगा। इसी प्रकार 722 हाईस्कूल और 43 नए उच्चीकृत स्कूलों को भी एक-एक कर्मचारी मिलेगा

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़