उत्तराखंड : यहां दर्दनाक सड़क हादसे में 3 की मौत, 1 घायल
देहरादून। राजधानी देहरादून से बड़ी दुःखद खबर सामने आ रही है, जहां आज सुबह-सुबह कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक कार खाई में जा गिरी। वहीं इस दर्दनाक हादसे में तीन लोगों की मौत की सूचना है, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। उक्त सूचना पर थाना कालसी से पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुँचा तथा राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक देहरादून के कालसी सहिया मोटर मार्ग पर एक स्विफ्ट डिजायर गाड़ी न0 UP14 CA 3336 चकराता की ओर जा रहे थी, जिसमें 4 लोग सवार थे। घटना में 3 व्यक्तियों की मौके पर ही मौत हो गई है तथा एक व्यक्ति घायल हो गया। घायल व्यक्ति द्वारा जानकारी दी गई की उक्त सभी व्यक्ति गाजियाबाद से चकराता घूमने के लिए जा रहे थे तथा रात्रि समय करीब 11:30 बजे उनका वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया,
सुबह करीब 6:30 बजे वहां से गुजर रहे पिकअप वाहन के चालक द्वारा देखा गया तथा इसकी सूचना कंट्रोल रूम को दी गई। पुलिस द्वारा घायल को उपचार हेतु विकासनगर अस्पताल भर्ती कराया गया है तथा मृतक व्यक्तियों के शव को रेस्क्यू कर खाई से बाहर निकाला गया है, घटना के संबंध में मृतक व घायल व्यक्तियों के परिजनों को सूचित किया गया है। घटना में अग्रिम कार्रवाई प्रचलित है।
घायल व्यक्ति
ज्ञानेंद्र सैनी पुत्र नरपत सिंह निवासी 361 मालीवाला, गाजियाबाद उम्र 48 वर्ष।
मृतकों के नाम
1- ऋषभ जैन पुत्र अतुल जैन निवासी पंचवटी कॉलोनी, गाजियाबाद, उम्र- 27 वर्ष
2- सूरज कश्यप पुत्र नामालूम नि0- ग्राम दुहाई, गाजियाबाद, उम्र 27 वर्ष
3- गुड़िया पुत्री किशन सिंह निवासी छोटा बाजार सहादरा, दिल्ली, उम्र 40 वर्ष।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश