उत्तराखंड: यहां रेप के बाद कर डाली शर्मनाक हरकत, इंस्टाग्राम पर अपलोड किए लड़की के न्यूड फोटो-वीडियो
देहरादून। राजधानी स्थित प्रेमनगर थाना क्षेत्र में एक युवती के साथ दुष्कर्म करके लड़की के अश्लील फोटो सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर डाल दिए गए। पुलिस ने इस मामले में पांच युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
पुलिस के अनुसार, एक युवती ने तहरीर में बताया कि 2020 को मीठी बेरी में यश कुमार सैनी निवासी सहारनपुर यूपी से उसकी मुलाकात हुई थी। वह उसके पड़ोस में रहता था।
आरोप है कि यश ने एक दिन उसे अपने मामा अर्जुन के घर बुलाया और शरबत में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। बेहोश होने पर युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। इस दौरान उसके अश्लील फोटो और वीडियो बनाए गए। बाद में युवक ने झांसा दिया कि वो उससे शादी करेगा। इसके बाद उसने कई बार उसके साथ दुष्कर्म किया। वीडियो कॉल के दौरान भी उसके अश्लील फोटो और वीडियो लिए। वीडियो वायरल करने की धमकी देकर कई बार शारीरिक संबंध बनाए। इस बीच, युवती के अश्लील वीडियो और फोटो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिए गए।
युवती ने आरोप लगाया है कि इस मामले में अर्जुन वर्मा, अजय धीमान, दीपक और लक्की चारों निवासी प्रेमनगर ने यश की मदद की। थानाध्यक्ष पीडी भट्ट ने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करते हुए छानबीन शुरू कर दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!