उत्तराखंड : यहां 18 सितम्बर को बंद रहेंगे सभी स्कूल,….अवकाश घोषित
उत्तराखंड में देहरादून और उत्तरकाशी के कई क्षेत्रों में छुट्टी का आदेश जारी हुआ है। बताया जा रहा है कि 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है। ये अवकाश हनोल स्थित महासू मंदिर एवं दसऊ स्थित चालदा महाराज मंदिर परिसर में जागरा (देवनायणी) राजकीय मेला पर्व पर घोषित किया गया है।
जानकारी के अनुसार 18 सितंबर को हनोल मंदिर और 19 सितंबर को चलदा महाराज दसऊ में जांगड़ा देवनायणी राजकीय मेला पर्व के आयोजन को देखते हुए मुख्य शिक्षा अधिकारी, देहरादून के द्वारा विकासखण्ड कालसी व चकराता और मुख्य शिक्षा अधिकारी, उत्तरकाशी ने विकासखण्ड पुरोला और मोरी क्षेत्र के अंतर्गत कक्षा 1 से 12 तक सभी शासकीय, अशासकीय एवं निजी विद्यालयों में 18 सितम्बर को एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।
बता दें कि “जौनसार बावर जनजाति क्षेत्र में इस साल 18-19 सितंबर को महासू देवता के मंदिरों में जागड़ा पर्व मनाया जाएगा। इस पर्व के जागरण में हजारों की संख्या में हिमाचल, उत्तराखंड व अन्य पड़ोसी राज्यों से हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं के आने का अनुमान है। महासू देवता के मंदिरों में इस पर्व के लिए खास तैयारियां की जा रही।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक