उत्तराखंड : शिक्षा विभाग से बड़ी खबर, इन नियुक्तियों पर लगाई रोक
देहरादून। उत्तराखंड में शिक्षा विभाग ने बड़ा फैसला लिया है. इस फैसले के तहत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में विभिन्न नियुक्तियों पर रोक लगाने के आदेश दिए गए हैं. हालांकि, इस दौरान इन विद्यालयों में आवश्यकता के आधार पर अस्थाई व्यवस्था के लिए स्कूल के स्तर पर निर्णय लिया जा सकेगा. जिसका व्यय भी विद्यालय के स्तर से ही देय होगा।
दरअसल, उत्तराखंड में अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में नियुक्तियां किए जाने के दौरान गड़बड़ियां किए जाने की शिकायतें मिल रही थी. इन्हीं शिकायतों का संज्ञान लेते हुए शिक्षा विभाग ने ऐसी नियुक्तियों को रोकने का निर्णय लिया है, जो इन विद्यालयों में की जानी अपेक्षित थी. फिलहाल, इसके लिए शिक्षा सचिव रविनाथ रमन ने आदेश कर दिए हैं।
आदेश के अनुसार, विद्यालयों में शिक्षक और शिक्षणेत्तर दोनों ही तरह की भर्तियों को रोका गया है. इसमें प्रधानाचार्य, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक के साथ ही कनिष्ठ सहायक के पद भी शामिल है. बरहाल, गड़बड़ी की आशंकाओं के बीच यह कदम उठाने की बात कही जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत