उत्तराखंड : यहां खाई में गिरी पर्यटकों की कार, एक की मौत, 4 घायल
देहरादून से चकराता घूमने आए पर्यटकों की कार शनिवार देर शाम देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि चार अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
मिली जानकारी के अनुसार, स्विफ्ट कार में पांच लोग सवार थे, कार लोखंडी से आगे देववन के पास अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। हादसे में कार में सवार विनय कश्यप पुत्र सुरेंद्र कुमार निवासी खुडबुड़ा मोहल्ला देहरादून की मौत हो गई। जबकि आयुष कंसल निवासी माता मंदिर देहरादून, यमन साहनी निवासी डालनवाला देहरादून, आदित्य निवासी राजीव नगर देहरादून व वासु साहनी निवासी डालनवाला देहरादून समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना की सूचना पर राजस्व पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस टीम ने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से 200 मीटर नीचे खाई में उतरकर घायलों को किसी तरह बाहर निकाला और उपचार के लिए चकराता अस्पताल पहुंचाया। जहां से घायलों को हायर सेंटर देहरादून रेफर कर दिया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत