उत्तराखंड : मुख्यमंत्री धामी ने 55 पुलों का एक साथ किया वर्चुअल लोकार्पण
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के माध्यम से राज्य के पर्वतीय जनपदों के गांवों में निर्मित 55 पुलों का वर्चुअल लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि में हेस्को और आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के सहयोग से बनाये गये इन 55 पुलों से हमारे सुदूर पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को काफी फायदा होगा। ये पुल लाखों लोगों के आवागमन के माध्यम बनेंगे। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड विषम भौगोलिक परिस्थितियों वाला राज्य है। आपदा की दृष्टि से भी राज्य संवेदनशील है। मानसून अवधि में पहाड़ में जनजीवन बहुत प्रभावित होता है।
पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों के जन जीवन को सामान्य करने की दिशा में हेस्को ने आईसीआईसी फाउंडेशन के साथ मिलकर सराहनीय पहल की है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन इसी तरह आगे भी राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों में सेतुओं के निर्माण में और सहयोग देते रहेंगे। मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि इन पुलों के निर्माण से स्थानीय लोगों को काफी मदद मिलेगी। इन पुलों से कई गांवों को तय की जाने वाली दूरी भी कम होगी।
हेस्को के संस्थापक एवं पद्म भूषण डॉ. अनिल प्रकाश जोशी ने कहा कि आपदा के समय दुर्गम क्षेत्रों के गांवों में सम्पर्क मार्गों की सबसे अधिक समस्या आती है। ऐसे क्षेत्रों में लोगों राहत देने के उद्देश्य से हेस्को एवं आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा सरकार को सहयोग देने के प्रयास किये गये हैं। पिछले साल भी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा 15 पुलों का लोकार्पण किया गया था। पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को इन पुलों के बनने से काफी मदद मिल रही है।
आईसीआईसीआई फाउण्डेशन के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर श्री अनुज अग्रवाल ने कहा कि फाउण्डेशन द्वारा राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के लोगों को आवागमन की बेहतर सुविधा दिलाये जाने के उद्देश्य से पुलों का निर्माण किया गया है। पर्वतीय क्षेत्रों में लोगों को बेहतर सुविधाएं मिल सके इसके लिए आगे भी सहयोग दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि आईसीआईसीआई फाउंडेशन द्वारा वर्षा जल संचय की दिशा में भी कार्य किये जा रहे हैं। सामाजिक सरोकारों एवं जनहित में कार्य करने के फाउंडेशन द्वारा प्रयास किये जाते रहे हैं।


उत्तराखंड मौसम अपडेट: आज और कल साफ रहेगा मौसम, चारधामों में कड़ाके की ठंड, 9 फरवरी से बदलेगा मिजाज
खौड़ बालिका विद्यालय में वार्षिकोत्सव और विदाई समारोह, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजा आयोजन
आज का राशिफल (07 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड-नेपाल बॉर्डर पर बड़ा हादसाः बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, 13 की मौत, 34 गंभीर घायल
उत्तराखंड: यमकेश्वर पहुंचे सीएम योगी,…धामी संग शिव मंदिर में की पूजा, इंटर कॉलेज के नवनिर्मित भवन का किया लोकार्पण