उत्तराखंड : यहां घर में सो रहे भाई-बहन को कोबरा ने डसा, हालत नाजुक
डोईवाला। देहरादून के डोईवाला के पंचवटी इलाके में भाई-बहन को कोबरा ने डस लिया, जिसके बाद दोनों को गंभीर हालत में हिमालयन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।
घटना शाम करीब 4 बजे की है. जहां अरविंद पांचाल के 3 वर्षीय बेटे शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन को घर पर ही कोबरा नाग ने डस लिया. इसके बाद दोनों बच्चे बेहोश हो गए. दोनों को बेहोशी की हालत में हिमालयन हॉस्पिटल जौलीग्रांट में भर्ती कराया गया है. डॉक्टरों ने हालत को देखते हुए दोनों को आईसीयू में रखा है. वन विभाग ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।
जानकारी के अनुसार, पंचवटी कॉलोनी में रहने वाले अरविंद पांचाल के घर में उस समय कोहराम मच गया, जब उनका 3 वर्षीय बेटा शिवांश और 4 वर्षीय बेटी आसीन अचानक बेहोश हो गई. कुछ देर बाद जब परिवार वालों की नजर बेड पर पड़ी तो वहां एक काला कोबरा नाग दिखाई दिया. जब परिजनों ने शरीर पर देखा तो आसीन की गर्दन पर कोबरा के काटने के निशान दिखाई दिए. तुरंत दोनों बच्चों को हिमालयन हॉस्पिटल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दोनों का इलाज आईसीयू में चल रहा है. वहीं, वन विभाग की टीम ने कोबरा का रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत