उत्तराखंड: वन विभाग में कई आईएफएस अधिकारियो के तबादले, आदेश जारी……
देहरादून। उत्तराखंड वन विभाग में कई वन अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में फेरबदल व तबादला किए गए हैं। इस संबंध में शासन ने आदेश जारी किए हैं।
एसपी सुबुद्धि, अपर प्रमुख वन संरक्षक / निदेशक, राज्य पर्यावरण संरक्षण एवं जलवायु परिवर्तन निदेशालय, देहरादून को अपने वर्तमान पदभार के साथ-साथ प्रभारी प्रबन्ध निदेशक, उत्तराखण्ड वन विकास निगम, देहरादून का प्रभार अतिरिक्त प्रभार दिया गया है।
वहीं निशान्त वर्मा, मुख्य वन संरक्षक, वन संरक्षण, वनाग्नि एवं आपदा प्रबन्धन, देहरादून एवं निदेशक, नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर को निदेशक, नंदादेवी वायोस्फियर रिजर्व, गोपेश्वर के पदभार से अवमुक्त करते हुए वर्तमान पदभार के साथ-साथ मुख्य वन संरक्षक, मानव संसाधन विकास एवं कार्मिक प्रबन्धन, देहरादून एवं मुख्य वन संरक्षक, वन्यजीव संरक्षण एवं आसूचना, उत्तराखण्ड देहरादून का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। साथ ही एक वन संरक्षक चार उप वन संरक्षक के भी तबादले किए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!