उत्तराखंड : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में 11वीं के छात्र ने फांसी के फंदे से लटक कर दी जान
ऋषिकेश। देहरादून जिले के ऋषिकेश में 11वीं के छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. छात्र का शव कमरे में फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला है. मृतक का नाम लकी ठाकुर पुत्र कल्याण सिंह निवासी बैराज कॉलोनी बताया जा रहा है. बेटे की मौत से घर में कोहराम मचा हुआ है.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार 6 अप्रैल शाम को छात्र की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत होने की सूचना मिलती है. सूचना के बाद आईडीपीएल चौकी प्रभारी चिंतामणि मौके पर पहुंचे थे. परिजनों ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब 10.30 लकी को घर पर अकेला छोड़कर गए थे, लेकिन जब शाम वो 6:30 बजे वापस लौटे तो घर का दरवाजा अंदर से नहीं खुला.
पुलिस ने बताया कि काफी आवाज देने के बाद भी जब लकी ने घर का दरवाजा नहीं खोला तो वो चारदीवारी से कूदकर घर में अंदर गए. परिजनों ने खिड़की से अंदर झाककर देखा तो लकी की लाश फांसी के फंदे से लटकी हुई थी.
चौकी प्रभारी ने बताया कि फिलहाल मामला संदिग्ध है. फांसी लगाने की कोई स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर मौत के स्पष्ट कारण पता चल पाएंगे. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. लकी 11वीं क्लास का छात्र था.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत