उत्तराखंड: यहां हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत, एक घायल
देहरादून। हरिद्वार देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर डोईवाला के माजरी ग्रांट चौक के समीप एक ट्रक पलटने से ट्रक में सवार एक युवक की मौत हो गई। जबकि ट्रक में सवार एक अन्य व्यक्ति घायल है। जिसका उपचार अस्पताल में किया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार ट्रक रुद्रपुर से चलकर हरिद्वार होता हुआ देहरादून की ओर आटा लेकर आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ट्रक अचानक ही सड़क के किनारे पलट गया। लोगों ने पुलिस व 108 आपातकालीन सेवा को सूचना दी गई। जिसमें ट्रक में सवार दोनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र डोईवाला ले जाया गया जहां एक युवक ने दम तोड़ दिया।
घटना अलसुबह लगभग 5.30 बजे की बताई जा रही है। कोतवाली के वरिष्ठ उपनिरीक्षक राज विक्रम पवार ने बताया कि मृतक युवक की पहचान सरफराज पुत्र मोहम्मद वसीम नई बस्ती, जसपुर ,जिला उधम सिंह नगर के रूप में हुई है। जबकि घायल की पहचान जलीस अहमद पुत्र शकील अहमद जोधपुरी टाडा, अजीम नगर, रामपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!