उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक आज, इन महत्वपूर्ण मुद्दों पर हो सकता है फैसला
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में प्रदेश मंत्रिमंडल की बैठक आज एक बजे राज्य सचिवालय के विश्वकर्मा भवन में स्थित वीर चन्द्रसिंह गढ़वाली सभागार देहरादून में होगी।
बैठक में प्रदेश की पहली सेवा क्षेत्र नीति पर मुहर लग सकती है।
देश और दुनिया के निवेशकों को स्वस्थ और शिक्षा के क्षेत्र में निवेश आकर्षित करने के लिए प्रदेश सरकार यह नीति ला रही बैठक में वित्त विभाग भूमि की ऑनलाइन रजिस्ट्री की सुविधा से जुड़ा प्रस्ताव मिलाया जा सकता है। इस व्यवस्था के लागू होने से वीडियो कॉल के माध्यम से भी रजिस्ट्री कराई जा सकेगी
बैठक में माध्यमिक शिक्षा विभाग स्कूलों में प्रधानाचार्य को खाली पदों पर नियमित शिक्षकों की तैनाती होने तक प्रति पीरियड के आधार पर शिक्षकों को रखने का अधिकार मिल सकता है।
बैठक में समान नागरिक संहिता (यूसीसी) से संबंधित विधेयक के मसौदे पर भी चर्चा हो सकती है। अगर ऐसा होता है तो उत्तराखंड यूसीसी को लागू करने वाला पहला राज्य बन जाएगा। जैसे कि काफी समय से चर्चाएं चल रही हैं कि उत्तराखंड का यूसीसी ही देश का यूसीसी भी हो सकता है। कैबिनेट बैठक के बाद कुछ हद तक ये तस्वीर साफ हो सकती है।
बैठक में राजस्व, वन, उद्योग, ऊर्जा विभाग कुछ एवं प्रस्ताव बैठक में ला सकते है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक