उत्तराखंड : दून पुलिस ने किया ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, लेफ्टिनेंट कर्नल निकला युवती का हत्यारा,…..आरोपी गिरफ्तार
देहरादून। रायपुर थाना क्षेत्र में युवती की मौत के रहस्य से पुलिस ने पर्दा उठा दिया है। शव की शिनाख्त बार डांसर के रूप में हुई है। लेफ्टिनेंट कर्नल ने प्रेम प्रसंग के चलते युवती की हत्या कर शव फेंक दिया था। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
आपको बतादें कि रविवार को पुलिस को सिरवाल गढ़ में संदिग्ध अवस्था में एक महिला का शव बरामद हुआ था। चूंकि यह महिला नेपाल मूल की थी और पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी की रहने वाली थी। इसलिए शव की शिनाख्त करना भी पुलिस के लिए मुसीबत बनी हुई थी। हालांकि इस केस को सुलझाने के बाद खूनी की जो पहचान हुई है उसने पुलिस को भी अचंभित कर दिया है। इस हत्या की साजिश रचने वाला आर्मी के क्लीमेनटाउन देहरादून में लेफ्टीनेंट कर्नल के पद पर तैनात रमेंदु उपाध्याय निकला। पुलिस के अनुसार यह पूरा मामला प्रेम प्रसंग का है। कई घंटे मामले की बारीकियों को खंगालने के बाद खूनी कर्नल को उसके घर पंडितवाड़ी प्रेमनगर से गिरफ्तार किया गया है।
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि यह खून प्रेम प्रसंग के चलते किया गया है। मृतक श्रेया आरोपी को सिलीगुढ़ी के एक डांस बार में मिली थी, जिसके बाद तीन साल उनका अफेयर चलता रहा। देहरादून में अपनी पोस्टिंग होने के बाद खूनी कर्नल श्रेया को भी अपने साथ देहरादून ले आया, जहां उसके लिए फ्लैट भी किराए पर आरोपी ने लिया था। आरोपी रमेंदु उपाध्याय ने बताया कि श्रेया अक्सर उसे पत्नी का दर्जा देने के लिए दबाव बनाया करती थी जिस से परेशान होकर उसने श्रेया के मर्डर का प्लान बनाया और राजपुर रोड के एक क्लब में श्रेया को शराब पिलाकर थानों रोड पर लेकर गया वहां हथौड़े से श्रेया के सर पर वार कर मौत के घाट उतार दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक