उत्तराखंड : प्रदेश की 4 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियां, आगामी 5 वर्षों तक नवीनीकृत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अनुरोध पर प्रदेश की 4 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है। मुख्यमंत्री धामी ने इसके लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि इन नदियों से आरबीएम की उपलब्धता, सिविल निर्माण कार्यों, धार्मिक व सामरिक रूप से आवश्यक सड़क और रेल नेटवर्क का विस्तार जैसे अति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे के विकास के लिए बेहद जरूरी है। इससे लगभग 50 हजार स्थानीय लोगों और श्रमिकों को सार्थक रोजगार भी मिलेगा।
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में अपने दिल्ली दौरे में केन्द्रीय पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्री भूपेंद्र यादव से भेंट कर इसके लिए अनुरोध किया था। इसी क्रम में प्रदेश की 4 नदियों गौला, शारदा, दाबका एवं कोसी की वन स्वीकृतियाँ आगामी पांच वर्षों तक नवीनीकृत कर दी गईं है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र
त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान
दिवाली पर नैनीताल में प्रशासन का बड़ा अलर्ट, 13 इलाकों में मजिस्ट्रेट तैनात; आतिशबाजी की बिक्री पर रहेगी खास नजर
आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर