उत्तराखंड: गैंगस्टर अतीक अहमद का दो करोड़ का आलीशान बंगला जमींदोज,….डेढ़ बीघा जमीन पर बना था बंगला
देहरादून। उत्तराखंड में गैंगस्टर एक्ट के अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए पुलिस उनकी अवैध संपत्ति को जब्त या धवस्त करने की कार्रवाई कर रही है. इसी क्रम में शनिवार को देहरादून पुलिस व नगर निगम की टीम भूमाफिया अतीक अहमद के तुंतोवाला स्थित बंगले पर बुल्डाेजर चलाया। दिन भर चली कार्रवाई के बावजूद पूरा बंगला नहीं टूट पाया। आरोपित ने नदी व खाले की करीब डेढ़ बीघा जमीन पर करीब ढ़ाई करोड़ रुपये से आलीशान बंगला खड़ा किया था।
धवस्तीकरण के दौरान मौके पर पुलिस बल और जिला प्रशासन की टीम मौजूद रही. आरोपी अतीक अहमद के खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज हैं और वर्तमान में जेल में सजा काट रहा है. बता दें कि पिछले साल अतीक अहमद निवासी तुंतोवाला पटेलनगर के खिलाफ गैंगस्टर अधिनियम के तहत केस दर्ज किया गया. उसके खिलाफ जमीन धोखाधड़ी के कई मुकदमें दर्ज हैं. वसंत विहार पुलिस ने जांच शुरू की तो आरोपी फरार हो गया. इसके बाद देहरादून पुलिस ने उसे 25 हजार रुपए का इनामी घोषित किया.
वहीं, बीती 6 मई को पुलिस को जानकारी मिली कि अतीक अहमद प्रेमनगर थाना क्षेत्र के झाझरा में किराये का मकान लेकर रह रहा है, जहां वसंत विहार पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने अतीक अहमद को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया था. पुलिस जांच में पता लगा कि आरोपी ने अवैध तरीके से सरकारी जमीन पर मकान बनाया हुआ है, जिसके आज पुलिस ने ध्वस्त करा दिया.
देहरादून एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि देहरादून में मशहूर गैंगस्टर अतीक अहमद पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार एक गंभीर किस्म का बड़ा भू-माफिया है. इसके गैंग के खिलाफ कई सरकारी और गैर सरकारी भूमियों को कब्जाने और हड़पने की शिकायतों के अलग-अलग थानों में मुकदमे दर्ज हैं. इसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों पर भी गैंगस्टर एक्ट के तहत आने वाले दिनों में इसी तरह की प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी.
एसएसपी ने कहा कि जमीनों के गोरखधंधे में फर्जीवाड़ा कर आर्थिक धोखाधड़ी करने वाले एक-एक आरोपियों पर गैंगस्टर एक्ट की 14 (A) के तहत कुंडली तैयार हैं. आने वाले दिनों में ऐसे लोगों की संपत्ति ज़ब्त करने जैसी कार्रवाई करने की तैयारी है.


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात