उत्तराखंड : शासन ने IAS और PCS अफसरों के साथ-साथ इनके भी किए तबादले,……देखें लिस्ट
देहरादून। उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है जहां शासन ने 36 आईएएस, पीसीएस व सचिवालय सेवा के अधिकारियों के दायित्वों में फेरबदल किया है। इनमें 22 आईएएस, 5 पीसीएस और 9 सचिवालय सेवा के अधिकारी शामिल हैं तबादला सूची में ऊधमसिंह नगर के जिलाधिकारी युगल किशोर पंत को बदला गया है उनकी जगह उदयराज को जिलाधिकारी ऊधमसिंहनगर बनाया गया है।
युगल किशोर पंत की शासन में अपर सचिव पद पर वापसी हो गई है। बाध्य प्रतीक्षा में शामिल राधिका झा को सचिव समाज कल्याण व आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।
अपर मुख्य सचिव मनीषा पंवार से परिवहन निगम का प्रभार हटाया गया है। प्रमुख सचिव समाज कल्याण लालरिन लियाना से समाज कल्याण हटाकर उन्हें उत्तराखंड परिवहन निगम का अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
बाध्य प्रतीक्षा में चल रही राधिका झा को समाज कल्याण का सचिव एवं आयुक्त समाज कल्याण बनाया गया है।
देखें लिस्ट….👇





संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत