उत्तराखंड : यहां हुआ दर्दनाक सड़क हादसा, खाई में गिरी कार,….2 की मौत, 3 घायल
देहरादून। उत्तराखंड के देहरादून के थाना त्यूणी में दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है। रायगी रोड पर एक अल्टो K10 वाहन गहरी खाई में गिर गई जिससे उसके परखच्चे उड़ गए उस वाहन में सवार 5 लोगों में से 2 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक घटना 3:30 बजे की बताई जा रही है। बता दें एक कार छुमरा से त्यूणी जा रही थी। इसी दौरान रायगी रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर 200 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। कार में पांच लोग सवार थे। इसमें से दो की मौके पर मौत हो गई। जबकि तीन घायल बताए जा रहे हैं।
घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस की टीम और एसडीआरएफ मौके पर पहुंची। जहां मृतकों के शव और घायलों का रेस्क्यू कर अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया।
मृतक
1- चंदन (30) पुत्र पदम सिंह निवासी ग्राम छुमरा 2- बंटी (14) पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम छुमरा
घायल
1- चालक दीवान सिंह (40) पुत्र जुंकरू निवासी ग्राम छुमरा
2- रितिक चौहान (16) पुत्र दीवान सिंह निवासी ग्राम छुमरा 3- नक्क्ष (6) चौहान पुत्र चंदन सिंह निवासी ग्राम छुमरा

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत