उत्तराखंड : यहां संदिग्ध परिस्थितियों में हेड कांस्टेबल की हुई मौत, जांच में जुटी पुलिस
मसूरी। देहरादून जिले के मसूरी से दुखद खबर सामने आ रही है। जहां संदिग्ध परिस्थितियों में 45 वर्षीय हेड कांस्टेबल की मौत हो गई, जिससे पुलिस में हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि हेड कांस्टेबल रोशन कोहली मसूरी के हैप्पी वाली चौकी पर तैनात थे और आज सुबह से तबीयत खराब थी और वह अपने कमरे में आराम कर रहे थे । शाम को जब वह कमरे से बाहर नहीं आए तो साथ में मौजूद पुलिस कर्मियों ने उनके कमरे खटखटाया तो देखा कि वह अचेत अवस्था में अपने बिस्तर पर पड़े हुए है जिसके बाद पुलिसकर्मी 108 एंबुलेंस के माध्यम से मसूरी की उप जिला चिकित्सालय अस्पताल लाये। जहां पर डॉक्टर ने जांच के बाद उनको मृत घोषित कर दिया।
पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है वहीं घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने बताया कि मसूरी से पहले रोशन कोहली देहरादून नेहरू कॉलोनी कोतवाली में तैनात थे वह 4 महीने पहले ही मसूरी ज्वाइन किया था वह सुबह से तबीयत खराब थी। उन्होने बताया कि रोशन कोहली मूल रूप् से उत्तरकाशी के रहने वाले है। डॉक्टर अरविंद राणा ने बताया कि शाम के समय पुलिसकर्मी को अचेत अव्यवस्था में अस्पताल लाया गया था जांच के उपरांत उनको मृत घोषित किया गया। उन्होंने कहा की मृत्यु के कारण का पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता लग पायेगे । उन्होंने का संभवत हार्ट अटैक से भी पुलिसकर्मी की मौत हुई होगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक