उत्तराखंडः प्रदेश में आज इन जिलों में भारी वर्षा की संभावना, येलो अलर्ट जारी
देहरादून। उत्तराखंड के छह जिलों में आज भारी बारिश के आसार हैं। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से सोमवार को प्रदेशभर में भारी बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है। खासकर देहरादून, पौड़ी, नैनीताल, चंपावत, पिथौरागढ़ और ऊधमसिंह नगर जिले के कुछ इलाकों में भारी बारिश की आशंका है। अन्य जिलों में भी बारिश होने के साथ तेज गर्जन और बिजली चमकने के आसार हैं।
मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक डॉ विक्रम सिंह के मुताबिक उत्तराखंड राज्य में आगामी 3 अगस्त तक बारिश का दौर जारी रहेगा। राज्य के अधिकांश जनपदों में अगले 4 दिन हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है वहीं कुछ इलाकों में गरज चमक के साथ भारी से भारी बारिश भी देखने को मिलेगी। मौसम निदेशक के मुताबिक मैदानी इलाकों में बारिश के बीच अगले दो-तीन दिन उमस भरी गर्मी का भी प्रकोप बना रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत