उत्तराखंड : आज इन जिलों में तेज हवा के साथ भारी बारिश की संभावना,….अलर्ट जारी
देहरादून। मौसम विभाग की ओर से उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा के साथ पर्वतीय जिलों के कुछ इलाकों में बारिश और बर्फबारी का येलो अलर्ट जारी किया गया।
इन इलाकों में 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। विभाग ने इन इलाकों के लोगों को मौसम खराब होने के दौरान पक्के घरों में रहने की हिदायत दी है।
मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों अलग-अलग स्थानों पर बिजली चमकने और तेज हवा (30-40 किमी प्रति घंटे) के साथ गरज के साथ झमाझम हल्की बारिश की संभावना के संबंध में येलो अलर्ट जारी किया गया है।
इसके अलावा, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर, पिथौरागढ़ और अल्मोड़ा जिलों में कुछ स्थानों पर और राज्य के शेष पर्वतीय जिलों में अलग-अलग स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश/आंधी/बर्फबारी होने की संभावना है। इसके अलावा आज प्रदेश के मैदानी इलाकों में आंशिक बादल के साथ ही मौसम शुष्क रहने की संभावना है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश