उत्तराखंड : यहां भाई ने चचेरी बहन से किया दुष्कर्म, किशोरी के गर्भवती होने पर खुला राज
देहरादून। उत्तराखंड की राजधानी में भाई-बहन के रिश्ते को शर्मसार कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक 8वीं क्लास में पढ़ने वाली अपनी चचेरी बहन के साथ संबंध बनाता रहा। छात्रा के गर्भवती होने के बाद इस बात का खुलासा होने पर पुलिस ने आरोपी भाई के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। इस घटनाक्रम के बाद से आरोपी फरार है।
जानकारी के अनुसार, देहरादून में कथित तौर पर एक 14 वर्षीय किशोरी के साथ उसके ताऊ का बेटा डरा-धमकाकर दुष्कर्म करता रहा। जब पीड़िता चार महीने की गर्भवती हुई तो यह मामला खुल गया। पीड़ित किशोरी की मां द्वारा थाने में दी गई तहरीर के आधार पर पटेलनगर थाना पुलिस ने आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर लिया है।
इंस्पेक्टर सूर्यभूषण सिंह नेगी के अनुसार, शिमला बाईपास रोड निवासी एक महिला ने थाने में दी तहरीर में बताया कि उनकी बेटी आठवीं में पढ़ती है। हाल ही में उसकी तबीयत खराब हो गई थी। उसे उल्टियां और चक्कर भी आने लगे। एक डॉक्टर को दिखाने के बाद भी उसकी सेहत में सुधार नहीं हुआ। इस पर मां को कुछ शक हुआ तो उसने अकेले में बिठाकर बेटी से बात की तो उसने सारी आपबीती सुना दी।
किशोरी ने बताया कि ताऊ का बेटा एक दिन उसे अपने घर ले गया था। वहां उसने कमरा बंद करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद इस बारे में किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी थी। आरोपी के डर से पीड़िता ने किसी को भी इस बारे में कुछ नहीं बताया।
इंस्पेक्टर के अनुसार, इस मामले में आरोपी के खिलाफ जांच शुरू कर दी गई है। पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। फरार आरोपी की तलाश की जा रही है। वह राज मिस्त्री का काम करता है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक