उत्तराखंड (बड़ा हादसा) : यहां खाई में गिरी रोडवेज बस, दो की मौत और कई घायल
देहरादून। मसूरी-देहरादून हाईवे पर रविवार दोपहर को दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक रोडवेज बस खाई में गिर गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। हादसे में दो महिलाओं की मौत हुई है और कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है, वहीं कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है।
जानकारी के अनुसार आज रविवार दोपहर एक रोडवेज बस खाई में गिर गई, जिससे चीख पुकार मच गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है, जबकि 19 घायलों को देहरादून भेजा गया है। वहीं, कुछ का मसूरी के अस्पताल में इलाज चल रहा है। रोडवेज बस मेसानिक लॉज बस से देहरादून के लिए रवाना हुई थी। मसूरी से पांच किमी आगे शेर घड़ी के पास मसूरी-देहरादून मार्ग पर रविवार दोपहर करीब 12 बजे बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत 40 लोग सवार थे। सूचना मिलते ही मसूरी पुलिस के साथ आईटीबीपी के जवान पहुंच गए और घायलों को रेस्क्यू करने में जुट गए हैं। इस हादसे लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने ट्वीट कर कहा कि

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत