उत्तराखंड : यहां चलती बस में शिक्षिका के साथ छेड़खानी, पुलिस ने किया मुकदमा दर्ज
देहरादून। कोतवाली क्षेत्र में एक शिक्षिका के साथ चलती बस में तीन व्यक्तियों द्वारा नशीला पदार्थ सुंघाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है। शिक्षिका की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। वहीं पूरी घटना डाट काली मंदिर के आसपास की बताई जा रही है।
पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई की कि वह सहारनपुर जिले के एक स्कूल में पढ़ाती है। 21 जून की सुबह वह घर से स्कूल जाने के लिए पति के साथ देहरादून आईएसबीटी पहुंची। स्कूल जाने के बाद जब पीड़िता दोपहर के बाद घर आने के लिए उत्तराखंड परिवहन निगम की बस में सवार हो गई और कंडक्टर ने उन्हें अपनी बगल वाली सीट पर बैठा दिया। इसी दौरान पीड़िता के पास बैठे एक व्यक्ति ने 3 सवारियों के लिए कंडक्टर को 500 रुपए दिए और इसके बाद कंडक्टर उठ गया और पीड़िता के अलावा दो अन्य लोग बैठ गए। इसी दौरान पास बैठे एक व्यक्ति ने पीड़िता के नाक पर स्प्रे लगा रूमाल लगा दिया जिससे वह बेहोशी की हालत में चली गई।
काफी देर बाद पीड़िता होश में आई तो देहरादून से पहले डाट काली मंदिर के पास टनल आने पर उनमें से एक व्यक्ति ने कंडक्टर से बस की लाइट बंद करने को कहने लगा और अंधेरा होने पर एक व्यक्ति ने पीड़िता के साथ छेड़ाखानी शुरू कर दी। पीड़िता द्वारा विरोध करने पर हाथ पकड़ लिए और आशंका जताई कि इस दौरान व्यक्तियों ने वीडियो भी बनाया है।
नगर कोतवाली प्रभारी विद्याभूषण नेगी ने बताया कि पीड़िता की तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर मामले की जांच शुरू कर दी है। परिवहन निगम की कौन सी बस थी, उसकी जानकारी जुटाई जा रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत