उत्तराखंड : यहां कलयुगी मामा ने किया नाबालिग भांजी से दुष्कर्म, आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
देहरादून। राजधानी से रिश्तों को तार तार करने का मामला सामने आया है। थाना नेहरू कॉलोनी पुलिस ने दुष्कर्म के फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी नाबालिग के रिश्तेदारी में मामा लगता था और जो काम की तलाश में उनके घर आया था।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बीते रोज पीड़िता के परिजनों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यक्ति काम की तलाश में उनके घर आया हुआ था। जोकि रिश्ते में नाबालिग की मां के ताऊ का लड़का है। आरोप है कि परिजन जब काम पर चले गए, तब आरोपी ने 14 वर्षीय नाबालिग को अकेला पाकर उसे हवस का शिकार बनाने के साथ ही यह बात बताने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी।
नाबालिग ने घटना के बारे में परिजनों को बताया जिसके बाद वो पुलिस के पास पहुंचे और तहरीर देकर आरोपी के खिलाफ कार्रवाही की मांग की। इस पर थाना नेहरू कॉलोनी में आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया।
थाना नेहरू कॉलोनी प्रभारी निरीक्षक लोकेंद्र राणा ने बताया है कि आरोपी की गिरफ्तारी के लिए टीम का गठन किया गया। टीम द्वारा आरोपी को गोरखपुर रेलवे फाटक के पास थाना नेहरू कॉलोनी देहरादून से गिरफ्तार किया गया। जिसके बाद आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत