उत्तराखंड : यहां गहरी खाई में गिरी कार, महिला की मौत, तीन घायल
देहरादून। पहाड़ों की रानी मसूरी में एक बार फिर से बड़ा हादसा हुआ जिसमें दिल्ली नंबर की कार खाई में जा गिरी जिसमे चार लोग सवार थे। चार में एक महिला की मौत हो गई बाकी अन्य घायल हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।
आज 112 सिटी कंट्रोल रूम के माध्यम से थाना मसूरी को सूचना मिली कि हाथी पांव जाने वाली रोड़ पर क्लाउड एण्ड के पास एक कार खाई में गिर गयी है। सूचना पर तत्काल थाना मसूरी से पुलिस बल आपदा उपकरण के घटनास्थल पर पहुचे। साथ ही फायर सर्विस मसूरी को भी मौके पर पहुंचने के लिए कहा गया।
मौके पर देखा कि वाहन संख्या डीएल- 08- सीएएक्स- 4114 ईको स्पोर्ट्स हाथी पांव क्लाउड एण्ड रोड़ पर सड़क से लगभग 20-25 मीटर खाई में गिरकर पेड़ो पर खतरनाक ढंग से लटकी थी। मसूरी पुलिस व फायर सर्विस मसूरी की टीम द्वारा स्थानीय लोगों की सहायता से त्वरित कार्यवाही करते हुए मय आपदा उपकरणों की सहायता से वाहन के करीब पहुंचकर वाहन में फंसे कुल चार लोगों को, जिनमें से एक महिला एक पुरुष व दो बच्चों को निकालकर उपचार हेतु 108 एम्बुलेन्स के माध्यम से सिविल अस्पताल लण्ढौर मसूरी भिजवाया गया, जहां पर डाँक्टरों द्वारा महिला को मृत घोषित कर दिया गया है। अन्य लोगों को मामूली चोटें आयी है।
मृतक महिला
1- रूचि जुनेजा पत्नी मनोज जुनेजा नि0- एच ब्लॉक एन 44 दिल्ली, उम्र 40 वर्ष ।
घायलों के नाम
1- मनोज जुनेजा, नि0 एच ब्लॉक एन 44 दिल्ली उम्र 44 वर्ष
2- मृदुल पुत्र मनोज जुनेजा, उम्र: 16 वर्ष
3- ईशान पुत्र मनोज, उम्र: 12 वर्ष ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक