उत्तराखंड : धामी कैबिनेट की बैठक आज शाम 4 बजे,…इन मुद्दों पर लग सकती हैं मुहर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अध्यक्षता में आज कैबिनेट की बैठक शाम 4 बजे होगी. कैबिनेट बैठक में राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुहर लग सकती है. कैबिनेट बैठक में चारधाम यात्रा को देखते हुए पर्यटन और तीर्थाटन से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हो सकती है.
सूत्रों की माने तो कैबिनेट की इस बैठक में चारधाम यात्रा शुरू होने के चलते पर्यटन से जुड़े विषयों और तीर्थाटन से संबंधित मामलों पर चर्चा हो सकती है। इस कैबिनेट बैठक में राज्य के विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर मुहर लग सकती है।
उधर राज्य में हैंप नीति भी लंबे समय से बहुप्रतीक्षित है, लिहाजा, इस नीति को भी मंत्रिमंडल की बैठक में लाया जा सकता है. राज्य में हैम्प नीति लागू है, लेकिन, इसमें मेडिकल कैनेपीज के रूप में नीति को नए रूप में लाया जा रहा है. इससे पहले त्रिवेंद्र सिंह रावत सरकार में इसके लिए नीति लाई गई थी, लेकिन, उस दौरान इसे केवल उद्योग क्षेत्र के लिए ही लाया गया था. दूसरी तरफ जेल नियमावली भी बहुत समय से पेंडिंग है. अब माना जा रहा है कि आगामी कैबिनेट की बैठक में इसको लाया जा सकता है.
जेल नियमावली बनकर तैयार हो चुकी है. अब केवल इसे कैबिनेट की मंजूरी का ही इंतजार है. इस नियमावली में जेल में तैनात कर्मियों के ढांचे से लेकर कैदियों के लिए नियमों के शिथिलीकरण पर भी संशोधन किया गया है, लिहाजा, जल्द ही इसके कैबिनेट में आने के बाद मंजूरी मिलने की उम्मीद है.
निजी विश्व विद्यालयों की स्थापना को संशोधित नियमावली, वीआरपी-सीआरपी की नियुक्ति आउटसोर्ट से करने, मंत्रियों को नौकरशाहों की एसीआर लिखने का अधिकार देने आदि प्रस्तावों को हरी झंडी मिल सकती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश