उत्तराखंड : अब हर महीने मिलेगी वृद्धा, विधवा-दिव्यांग पेंशन,….सीएम ने दिए निर्देश
देहरादून। प्रदेश के 7 लाख 85 हजार से अधिक वृद्धा, विधवा व दिव्यांग पेंशनरों को अब चार-चार महीने तक पेंशन का इंतजार नहीं करना पड़ेगा। अब उनके खातों मे हर महीने पहली तारीख को पेंशन आ जाएगी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इसकेये निर्देश जारी कर दिए हैं। वही अपर मुख्य सचिव वित्त आनंद बर्द्धन ने बैठक बुलाकर अधिकारियों को तत्काल इस बाबत कार्यवाही करने के निर्देश दिए हैं।
प्रदेश में सामाजिक सुरक्षा के तहत प्रत्येक पेंशनर को हर महीने 1500 रुपये पेंशन मिलती है। समाज कल्याण विभाग के माध्यम से ये पेंशन उनके खातों में भेजी जाती है। शासन से पेंशन की धनराशि समाज कल्याण विभाग को जाती है और फिर विभाग इसे निदेशालय और जिला समाज कल्याण अधिकारियों के माध्यम से प्रत्यक्ष लाभ अंतरण (डीबीटी) के माध्यम से पेंशनरों के खाते में भेजता है।
इस प्रक्रिया में काफी समय लग जाता है, जिससे पेंशनरों को तीन से चार महीने बाद पेंशन मिलती है। कई पेंशनरों को तो इससे भी अधिक समय तक इंतजार करना पड़ता है। ऐसी कई शिकायतें मुख्यमंत्री के संज्ञान में आ चुकी हैं। इसी वजह मंगलवार को हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा बैठक के दौरान उन्होंने अधिकारियों को इस संबंध में निर्देश जारी किए। वहीं, मुख्यमंत्री ने अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति व अन्य पिछड़ा वर्ग के बच्चों को मिलने वाली छात्रवृत्ति को भी मासिक आधार पर जारी करने के निर्देश दिए हैं।
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद एसीएस वित्त आनंद बर्द्धन ने समाज कल्याण, शिक्षा व वित्त विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में तय हुआ कि अप्रैल की पेंशन 15 मई तक जारी कर दी जाएगी। मई की पेंशन पहली जून को मिलेगी। हर माह पहली तारीख को पेंशन जारी करने की व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए गए। पेंशन की धनराशि सीधे खाते में भेजने के लिए समाज कल्याण विभाग का आईटी प्रकोष्ठ और एकीकृत वित्त प्रबंधन प्रणाली (आईएफएमएस) के बीच समन्यव बनाया जाएगा। इस नई व्यवस्था के लिए 22 मई को बैठक बुलाई गई है।
प्रदेश में वृद्वावस्था 501726, विधवा 203736, दिव्यांग 80146 वही प्रदेश में करीब 30 हजार पेंशनरों को डाक के माध्यम से पेंशन जाती है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश