उत्तराखंड : अगले दो दिन मौसम विभाग का ऑरेंज अलर्ट, तूफान, ओलावृष्टि, बरसात की चेतावनी जारी
देहरादून। उत्तराखंड मौसम विभाग ने आगामी दो दिनों के लिए मौसम का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी जनपद स्तरीय मौसम चेतावनी के मुताबिक राज जीके देहरादून टिहरी और उत्तरकाशी जनपदों में 31 मई को भारी से बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है इसके अलावा कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने तूफान ओलावृष्टि की भी चेतावनी जारी की गई है। वहीं दूसरी तरफ कुमाऊं मंडल के जनपदों में कहीं-कहीं गर्जना के साथ आकाशी बिजली चमकने ओलावृष्टि होने तथा 40 से 50 किलोमीटर की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना जताई गई है।
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक 1 जून को प्रदेश में अकाशी बिजली चमकने, बारिस, ओलावृष्टि तथा 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तूफान चलने की संभावना जताई गई है जबकि 2 जून को कहीं-कहीं गर्जना के साथ ही आकाशी बिजली चमकने, बारिस, ओलावृष्टि तथा झोकेदार हवाएं चलने की संभावना बताई गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल 31 अक्टूबर 2026: मेष से मीन तक जानें सभी 12 राशियों का भविष्य, किसे मिलेगा लाभ और किसे रहना होगा सतर्क
चमोली: बद्रीनाथ से लौट रहा हेलीकॉप्टर पहाड़ी से टकराया, पायलट समेत सभी 6 लोगों की मौत; शव बरामद
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा में ‘इनोविस्टा 2026’ का आगाज, 700 से अधिक छात्रों ने दिखाया तकनीकी हुनर; 36 घंटे का हैकाथॉन बना आकर्षण
आज का राशिफल (30 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता राजस्व ग्राम अभियान में जेन अल्फा की दस्तक, 12 साल की सोनाली ने 55 सेकंड के संबोधन से दिया बड़ा संदेश